Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य लखन सिंगला के नेतृत्व में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 अक्टूबर: गांव बुढैना निवासी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री एवं स्थानीय मंत्री विपुल गोयल पर उनके गांव व कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
गांव बुढैना पहुंचने पर लखन कुमार सिंगला का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंगला ने कहा कि हरियाणा भाजपा का शासन नहीं बल्कि कुशासन देख रहा है। भाजपा के राज में शहर को स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्लम सिटी बनाकर रख दिया है। आज फरीदाबाद की दुनिया में बदनामी इन भाजपा नेताओं के कारण हो रही है। वहीं यहां नए उद्योग न आकर पुराने उद्यमी भागने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि भाजपा के उद्योग मंत्री इसी शहर में रहते हैं। सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों को 24 घंटे बिजली देने की बात करती है जबकि गांवों को मुश्किल से आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। सिंगला ने कहा कि भाजपा जुमलों और झूठ के सहारे सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। इस बार जनता इनसे बदला लेने के लिए तैयार बैठी है।
यहां भाजपा नेता मनोज चंदीला व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि उद्योग मंत्री एवं स्थानीय भाजपा विधायक विपुल गोयल उनके एवं गांव बुढैना के साथ अनदेखी कर रहे हैं। जिसके कारण गांव बुढैना विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में गांव के सैकड़ों बुजुर्गों एवं युवाओं में जीत चंदीला, दादा अशोक, चौ० नत्थूराम, भंवरलाल, चौ० अंतराम, चौ० जगराम, चौ० बिजेंद्र, चौ० बेगराज, चौ० मूलचंद, चौ० फिरे काका, चौ० बिज्जी, चौ० रणबीर, चौ० ब्रह्मी, सुंदर, चौ० राजेश नंबरदार, चौ० पनता, चौ० रवीन्द्र भाटी, चौ० जयवीर, चौ० रोशन नंबरदार, चौ० राजपाल, चौ० जसवंत, चौ० महावीर व अन्य शामिल रहे।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों का ग्रीन ओल्मपियाड में शानदार प्रदर्शन

Metro Plus

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर डॉ० सुमिता मिश्रा ने की समीक्षा बैठक

Metro Plus

शिरडी साई बाबा स्कूल को 10वीं परीक्षा परिणाम में मिली शानदार सफलता

Metro Plus