Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

होली चाइल्ड स्कूल ने नेत्रहीनो के लिए दिया दस हजार रूपये का चेक

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 अक्टूबर: स्थानीय नाहर सिंह स्टेडियम में नेत्रहीन खिलाडिय़ों के क्रिकेट मैच में इन विशेष खिलाडिय़ों का मैच देखने व प्रोत्साहित करने गए होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए उन्हें दस हजार रूपये का चेक भेंट किया।
नाहर सिंह स्टेडियम में भारत तथा श्रीलंका के नेत्रहीन खिलाडिय़ों के बीच क्रिकेट मैच था। नेशनल एसोसिएशन फोर द ब्लाइंड की फरीदाबाद शाखा के नाम चेक भेंट किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं विधायक सीमा त्रिखा के माध्यम से दिया गया। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक साकेत भाटिया का कहना है कि उनका स्कूल बच्चों को सामाजिक दायित्व एवं भारतीय संस्कारों के प्रति प्रेरित करता है। जिसके तहत आज उनके स्कूल के बच्चे नेत्रहीन खिलाडिय़ों के मैच में उन्हें प्रोत्साहित करने गए। स्कूल प्रबंधन के इस कदम के लिए श्री गुर्जर तथा सीमा त्रिखा ने बधाई दी और कहा कि संस्कारित बच्चों से स्वच्छ समाज का गठन होता है।

Related posts

किसान नए कानून से खुश हैं तो देश भर में प्रदर्शन क्यों, जवाब दे भाजपा: आनंद कौशिक

Metro Plus

MCF के कर्मचारी नेताओं ने संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान पर लगाए गंभीर आरोप!

Metro Plus

DC ने हड़ताल के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 144 के आदेश दिए, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त।

Metro Plus