Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के छात्रों ने जीता सर्वश्रेष्ठ डेबिटर्स टीम का खिताब

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 नवंबर: FMS की वाद-विवाद टीम ने सैक्टर-17 स्थित मॉर्डन स्कूल द्वारा आयोजित इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ डेबिटर्स टीम का खिताब जीतकर विद्यालय का नाम रौशन किया। फरीदाबाद और एनसीआर के सभी प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने इज इंडिया रेडीफॉर कैशलेस इकोनॉमी के विषय पर बहस की।
इस मौके पर दिव्या जोशी, कार्तिक तकयार और आयुशी पांडे की एफएमएस टीम को सर्वश्रेष्ठ डेबिटर्स टीम की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रस्ताव के खिलाफ बोलने वाले एफएमएस सियन कार्तिक तकयार ने समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्पीकर श्रेणी में द्वित्तीय पुरस्कार जीता।
इस कार्यक्रम में एफएमएस के छात्रों को उनकी प्रेजेंटेशन शैली, तथ्यों और तर्कों के उचित प्रयोग के लिए न्यायाधीशों द्वारा अत्यधिक सराह गया। एफएमएस के निदेशक प्रिंसिपल उमंग मलिक ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे भविष्य के लिए प्रतिस्पर्धी दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

FMS का छात्र आदर्श सिंह जूनियर शूटिंग विश्व कप में चयनित

Metro Plus

निगमायुक्त यशपाल के औचक निरीक्षण से मचा निगम मुख्यालय में हड़कम्प।

Metro Plus

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान चलाया गया

Metro Plus