Metro Plus News
फरीदाबाद

आयशर स्कूल में दो-दिवसीय प्रोत्साहन दिवस का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 14 फरवरी: बच्चों की हौंसलाअफजाई के लिए यदि उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन मिले तो उनके बुलंद इरादे चांद को छू लेने का दम रखते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आयशर विद्यालय में 12 से 13 फरवरी तक दो-दिवसीय प्रोत्साहन दिवस का आयोजन किया गया। इसका मुुख्य उद्देश्य शैक्षणिक स्तर 2013-14 के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिजली निगम के एक्स-ईन पीके चौहान एवं डा० प्रभा सांघी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आंरभ शिव वंदना द्वारा किया गया। इस दौरान शैक्षणिक सत्र के अलावा, तैराकी खेल, रचनात्मक लेखन, नृत्य, संगीत तथा कला के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रत्येक छात्र को प्रमाण- पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी मौके पर तैराकी क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विजेता रहे बच्चों को विद्यालय की ओर से 10-10 हजार रूपये का चैक देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पीके चौहान ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ काम करना चाहिए। दूसरी और डा० प्रभा दहिया ने अपने संदेश में अभिभावकों एवं अध्यापकों से कहा कि बढ़ती उम्र में वे उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखें एवं प्रत्येक क्षेत्र में उनका सही मार्गदर्शन करें।
विद्यालय की प्रिंसीपल सुश्री रितु कोहली ने अपने संदेश में इस बात जोर दिया कि आधुनिक युग में व्यक्तित्व के समग्र विकास हेतु शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां अत्यंत आवश्यक है।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गिटार वादन, तबला वादन सामूहिक नृत्य एवं गीत की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

Related posts

स्कूल के सिक्योरिटी गॉर्ड की बेटी ने जीता लैपटॉप

Metro Plus

विधायक विपुल गोयल ने आरएमसी रोड के कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

फरीदाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं में 27 और 28 दिसंबर को होंगे अटल स्मृति कार्यक्रम: पंकज पूजन रामपाल

Metro Plus