Metro Plus News
राजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, पीएम मोदी व अन्य नेताओं ने व्यक्त की संवेदना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 12 नवंबर: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज सोमवार को तड़के निधन हो गया है। वे 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। जानकारी के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुमार एक बेहतरीन नेता थे जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने उनकी पत्नी डॉ. तेजस्विनी से बात की है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दु:ख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ ह्रदय से खड़ा हूं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक नेता के रूप में यह बड़ी क्षति है और खासतौर से कर्नाटक के लोगों के लिए एक बड़ी त्रासदी। मेरी उनके परिवार, साथियों और उनसे जुड़े अनगिनत लोगों के साथ संवेदनाएं हैं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह जानकर सदमा लगा और बेहद दुख हुआ कि हमारे वरिष्ठ साथी अनंत कुमार जी अब हमारे साथ नहीं रहे। वे एक अनुभवी सांसद थे। उन्होंने कई क्षमताओं में देश की सेवा की। लोगों का कल्याण करने का उनका जज्बा और निष्ठा सराहनीय रही। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

Related posts

MLA नरेंद्र गुप्ता क्षेत्र का विकास करवाने में फेल, सरकार में लिखी जा रही है फरीदाबाद के विनाश की गाथाएं: सुमित गौड

Metro Plus

नेता रणबीर चंदीला ने चौ. महेन्द्र प्रताप के चुनाव को बताया जन-भावनाओं का चुनाव, कांग्रेस में हुए शामिल।

Metro Plus

निगम पार्षद धनेश अदलखा ने महापौर पद की दावेदार सुमन बाला के सर्टिफिकेट को सही ठहराया

Metro Plus