Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रशासनिक कार्यों में कोई देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विपुल गोयल

विपुल गोयल ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हरियाणा के किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े!
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 24 अक्टूबर:
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकाय (ULB) विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने विभाग से संबंधित कई मुद्दों पर अधिकारियों से गहन चर्चा की और विकास योजनाओं को गति देने के लिए कई अहम निर्णय लिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री विपुल गोयल ने शहरी विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की विशेष रूप से नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका कार्यालयों में चल रहे समाधान शिविरों की प्रगति पर फीडबैक लिया गया। सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 9 से 11 बजे तक का समय तय किया गया है, जिसमें अधिकारीगण केवल जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता, बेसहारा पशुओं का स्थानांतरण, शहरों को पशु-मुक्त बनाने, प्रॉपर्टी आईडी, स्वामित्व, अवैध कॉलोनियों का रेगुलराइजेशन, सड़कों की मरम्मत, और अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रेजेंटेशन दिया गया।

इस मौके पर विपुल गोयल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हरियाणा के किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में कोई देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक के निर्णयों से हरियाणा में शहरी विकास योजनाओं को और तेजी मिलने की उम्मीद है।

Related posts

शिवालिक प्रिंट्स के अग्रवाल बंधुओं ने लीलावती डॉयलसिस सैंटर खोलकर अपना सपना किया साकार

Metro Plus

होटल रूपराज के तीनों मालिक नीमका जेल की सलाखों से बाहर आए, एक लाख के मुचलके पर जमानत मिली

Metro Plus

Shivalik Prints के नरेन्द्र अग्रवाल तथा मुकेश अग्रवाल को किया गया Highest Global Export Award से सम्मानित

Metro Plus