Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्पेशल स्टाफ ने गौतस्करों के चंगुल से बरामद किए 10 गौवंश

मैट्रो प्लस से कृष्ण आर्य की रिपोर्ट
पुन्हाना, 13 नवंबर: पुन्हाना स्पेशल स्टाफ ने गौतस्करों के चंगुल से 10 गौवंश बचाने में कामयाबी पाई है। पुलिस द्वारा गौतस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं गायों को गौशाला भेज दिया गया है।
स्पेशल स्टाफ इंचार्ज भरत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग गायों की तस्करी कर उन्हें राजस्थान गौहत्या के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर गांव बादली के नजदीक नहरी पुल पर नाकाबंदी की गई। थोड़ी देर बाद कुछ लोग गायों के साथ आते दिखाई दिए। जोकि पुलिस पार्टी को देखकर भाग गए। पुलिस द्वारा मौके से 9 गाय व एक बैल बरामद किए गए।
इंचार्ज भरत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान इरफान, नूरदीन, नइम व युसुफ के रूप में हुई। जिनके विरूद्ध हरियाणा गौसेवा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

Metro Plus

मोदी बोले हमेशा ईमानदार अफसरों के साथ हूं जनता का काम रुकना नहीं चाहिए

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां चंद्रघंटा की पूजा

Metro Plus