Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

मात्र 11 महिलाओं की मौजूदगी में महिला कांग्रेस ने फुंका सरकार का पुतला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 नवंबर: जिला महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के महिलाओं के लिए प्रयोग की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की है। इसका विरोध करते हुए ओल्ड फरीदाबाद के चौक प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फुंका। प्रैस नोट के मुताबिक इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी जबकि फोटो में मात्र 11 महिलाएं ही नजर आ रही थीं जिनके साथ 12वीं के तौर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष साधना राठौर ने मनोहर लाल खट्टर का पुतला फुंका।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष साधना राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। महिलाओं पर दिन-प्रतिदिन अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना सुनने को मिल रही है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसे में प्रदेश का मुखिया ही महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करे, तो सुनाई कहां होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिस प्रकार से महिलाओं को अभद्र टिप्पणी की है, यह प्रदेश के मुखिया को सोभा नहीं देता है। महिला कांगेस इसकी निंदा करती है। इस टिप्पणी को लेकर महिला कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते है तो प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

निर्धन वर्ग की बेटियों को नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा प्रदान करना एक सराहनीय कदम:डा० योगेन्द्र मलिक

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जादू का खेल, कठपुतली का नाच आदि कार्यक्रम कर मनाया बाल दिवस

Metro Plus

50 पौधे लगाकर भाजपा नेता अनीता पाराशर ने दिया पौधारोपण करने का संदेश

Metro Plus