Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जादू का खेल, कठपुतली का नाच आदि कार्यक्रम कर मनाया बाल दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 नवंबर: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन के लिए जादू का खेल, कठपुतली का नाच, व्यक्तित्व विकास आदि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही साथ कई खेल सबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस अवसर पर कक्षा 6वीं व 7वीं के छात्रों के लिए दौड़ प्रतियागिता करवाई गई तथा कक्षा चौथी व पांचवी के छात्रों के बीच एक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 5वीं के छात्रों ने 2-0 से जीत हासिल की।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन टी. एस. दलाल ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरु एक महान इंसान थे जो बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने स्कूली बच्चों को बताया कि नेहरु जी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता की तरह एक वकील बनना चाहते थे। लेकिन वक्त ने करवट बदली और नेहरु के मन ने और इसी के साथ वो भी आजादी के आंदोलन में गांधी के साथ कूद पड़े। आजादी मिलते ही वो सफलतापूर्वक भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था इसलिए उनके जन्म दिवस के दिन को भारत में बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसी मौके पर स्कूल कि मुख्याध्यापिका रश्मि सिंह ने छात्रों को बाल दिवस की बधाई दी।

Related posts

सरस्वती शिशु सदन ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

Metro Plus

उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार द्वारा नियुक्ति-पत्र जारी किए गए

Metro Plus

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रन फॉर यूथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा: यशपाल

Metro Plus