Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पिनगवां पुलिस ने बरामद किए 8 गौवंश

मैट्रो प्लस से कृष्ण आर्य की रिपोर्ट
पुन्हाना, 21 नवंबर: पिनगवां पुलिस ने गांव रीठट में छापा मारकर 8 गौवंश बरामद करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने गौवंश को गौशाला भेजकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव रीठट में कुछ लोग गायों को हरियाणा से राजस्थान ले जाकर गौकशी का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा गांव रीठट में छापा मारा गया और एक घर से 8 गौवंश रस्सी से बड़ी बेरहमी से बंधे हुए मिले। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग गए।
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की पहचान धन्ना, सलीम, वसीम, अलीम, जकरी, साबिर, जाहूल व कायम के रूप में हुई।

Related posts

मेट्रो स्टेशन बल्लभगढ़ का नाम राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन रखने के लिए युवाओं का सांकेतिक धरना शुरू

Metro Plus

Rotary Club of Central व रेडक्रॉस द्वारा टीवी के मरीजों को प्रोटीन डाइट प्रदान की गई

Metro Plus

टोल प्लाजा पर 3 मिनट से ज्यादा रुकना पड़ा तो कोई पर्ची कटवाने की जरूरत नहीं

Metro Plus