Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पिनगवां पुलिस ने बरामद किए 8 गौवंश

मैट्रो प्लस से कृष्ण आर्य की रिपोर्ट
पुन्हाना, 21 नवंबर: पिनगवां पुलिस ने गांव रीठट में छापा मारकर 8 गौवंश बरामद करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने गौवंश को गौशाला भेजकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव रीठट में कुछ लोग गायों को हरियाणा से राजस्थान ले जाकर गौकशी का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा गांव रीठट में छापा मारा गया और एक घर से 8 गौवंश रस्सी से बड़ी बेरहमी से बंधे हुए मिले। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग गए।
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की पहचान धन्ना, सलीम, वसीम, अलीम, जकरी, साबिर, जाहूल व कायम के रूप में हुई।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल मेें राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं दिए जाएंगे स्कूटी और लेपटॉप

Metro Plus

सुमित गौड़ ने ओल्ड फरीदाबाद मार्किट में BJP की अर्थी निकाली

Metro Plus

जन-आक्रोश रैली की सफलता से बौखला कर रैली के होर्डिंग, बैनर व पोस्टर फाडऩे पर उतारू भाजपा सरकार: लखन सिंगला

Metro Plus