Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने सैकड़ों के साथ किया प्रतिमा के समक्ष नमन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 नवंबर: महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत की संविधान सभा के सदस्य रहे स्व० चौ० रणबीर सिंह हुड्डा के जन्मदिवस पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने सैक्टर-17 स्थित चौ० रणबीर सिंंह पार्क में स्व० रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला व अन्य कांग्रेसजनों ने केक काटा और स्वर्गीय हुड्डा की प्रतिमा के समक्ष जन सेवा के अपने मिशन को दोहराया। सिंगला ने कहा कि कांग्रेस वास्तव में भारत की संस्कृति है जिसे कभी भी दूर नहीं किया जा सकता है। जब-जब कांग्रेस सत्ता से दूर हुई तब-तब भारत में अनेक प्रकार के संकटों ने पैर पसारे। आज हम जिस सख्सियत को याद कर रहे हैं। वो न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत का सम्मान हैं। उनके पुत्र भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पौत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के लोगों की सेवा कर दिखा दिया है कि कांग्रेसी संस्कार ही जनसेवा सिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेसी होने पर नाज है।
इस मौके पर सिंगला व अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि स्व० रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शो को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया वह स्व० रणवीर सिंह हुड्डा के जन्म दिवस पर उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लेते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का प्रण लें।
इस अवसर पर नितिन सिंगला, रोहित सिंगला, योगेश ढींगडा, डालचंद डागर, रनबीर नागर, चेता सैनी, आसे सरपंच, ललित चौधरी, कपिल गुप्ता, राजबीर हुड्डा, संदीप वर्मा, बंटी ठाकुर, आदित्य हुड्डा, नरेंद्र ठाकुर, खुशबू खान, सुमन मौर्य, राजकुमार, शिव गुप्ता, मुकेश गर्ग, नरेश सैनी, विमल ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेंद्र खारी, महेश ठाकुर, काका चोपड़ा, जैनुल हसन, अताउल्लाह, सतीश कुमार, ललित शर्मा, कपूरचंद अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

बीके हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया

Metro Plus

सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने ठुमके लगाकर मनाई हरियाली तीज

Metro Plus

Haryana Governor, Prof Kaptan Singh Solanki being pinned a Flag sticker by Brigadier (Retd.) S.C. Rangi, Secretary Haryana Sainik Board on the occasion of National Armed Forces Flag Day at Chandigarh

Metro Plus