Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा, कांग्रेस व इनेलो के लिए डूब मरने की बात है कि 50 साल बाद भी हरियाणा में स्कूल व अस्पताल नहीं हैं: जयहिन्द

तिगांव में 2 दिसम्बर को होगी केजरीवाल की ऐतिहासिक स्कूल-अस्पताल रैली
अरविन्द केजरीवाल जब हरियाणा आये तो सरकार को स्कूल-अस्पताल याद आये: जयहिन्द
मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 नवम्बर: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने 2 दिसम्बर को फरीदाबाद के तिगांव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की होने वाली स्कूल-अस्पताल जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यकताओं को आम आदमी पार्टी के 6 साल पुरे होने की शुभकामनाएं दी।
प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फरीदाबाद अब दिल्ली से ज्यादा दूर नही है। जब दिल्ली में स्कूल-अस्पताल पर काम हो सकता है तो फरीदाबाद में क्यों नहीं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक बार हरियाणा में आने से रोका गया है। इसलिए अब मुख्यमंत्री केजरीवाल 10 की 10 लोकसभाओं में अपनी जनसभाएं करेंगे। और अबर दूसरी बार रोका तो 20बार आयेंगे। अरविंद केजरीवाल जब हरियाणा में आये तो इनको स्कूल-अस्पताल याद आये। अब लोकसभा से लेकर विधानसभा स्तर तक वे जनसभाएं करेंगे।
ग्रुप-डी के पेपर को लेकर भी प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा के मुख्यमंत्री व उनका पूरा मंत्रीमंडल भी मिलकर पूरे पेपर हल नही कर सकते। कंडक्टर से लेकर जज तक के पेपर लीक हो रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास से महज 500 मीटर दूर भर्ती घोटाला हुआ। दाडम खदान घोटाला खुद माननीय सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट है कि बिना मुख्यमंत्री की सहमति के इतना बड़ा घोटाला नही हो सकता। ऐसा कौन सा विभाग है जोकि बिना भ्रष्टाचार के काम कर रहा है। बार- बार जो मुख्यमंत्री व उनके मंत्री गुरुग्राम व फरीदबाद के चक्कर लगाते है वो सिर्फ हफ्ता वसूली के लिए आते है न कि कोई विकास कार्यों के लिए। प्राइवेट स्कूल-अस्पतालों के साथ इनकी डील है, खनन माफिया के साथ इनकी डील है। आज प्रदेश को बुरी तरह से लुट रही है खट्टर सरकार।
जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर ही चुनाव लड़ा जायेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी व किसान-जवान के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के लिए संघर्ष कर रही है। मुख्यमंत्री से ज्यादा मुद्दे महत्वपूर्ण है। कोई भी आम आदमी मुख्यमंत्री बन जायेगा। आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के सामने एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में है। फरीदाबाद के स्कूलों की पोल भी कुछ दिन पहले अखबारों ने खोली थी।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की 2 दिसम्बर को अरविन्द केजरीवाल तिगांव कीअनाज मंडी में स्कूल-अस्पताल रैली करेंगे और ऐसी रैली फरीदाबाद के इतिहास में कभी नही हुई होगी।
इस मौके पर जगबीर सिंह, पंडित ज्ञानचंद पूर्व सरपंच, दिनेश भारद्वाज एडवोकेट, विशेष चौहान, श्याम चौहान, हेम चंद्र, महेश भारद्वाज, नानकचंद शर्मा, चमन आदि अपने कई समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा की मौजूदगी में विधिवत तरीके से आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए।
इस अवसर पर लोकसभा संगठन मंत्री गिर्राज शर्मा, जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, राजन गुप्ता, विनोद भाटी, हीरालाल सोनी, अखिल भड़ाना, विद्यासागर सहित सभी विधानसभाओं के संगठन मंत्री व अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Asha Jyoti में जन्मष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Metro Plus

FMS में ग्रैजूएशन डे समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

क्या अब शहर में बरसात का पानी नहीं होगा जमा? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus