Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Asha Jyoti में जन्मष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 23 अगस्त:
आशा ज्योति विद्यापीठ में जन्मष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बच्चों ने श्रीकृष्ण भगवान की प्रस्तुति से आरम्भ किया।
इस अवसर पर बच्चों ने बड़े ही जोश और उत्साह के साथ कविताएं, भाषण व सामूहिक नृत्य में हिस्सा ले अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अध्यापकों का मन-मोह लिया। विद्यालय के नन्हे-मुन्हे छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण भगवान के वस्त्र पहनकर गाने व संगीत पर नृत्य किया तो विद्यालय के सभी बच्चे कृष्णभक्ति में भावविभोर हो गए। वही 10वीं के छात्रों ने भैरवी राग सुनाया और सारा चौधरी और रिद्धि ने हिन्दी व अंग्रेजी में कृष्ण जन्मष्टमी उत्सव लेख सुनाए।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या इन्दु अग्रवाल ने बच्चों को जन्मष्टमी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण भगवान कर्मयोगी थे। वे कर्म पर ही विश्वास रखते थे। उन्होंने कहा तुम कर्म करो फल की चिंता मत करो। उन्होंने अनेक अत्याचारी, अन्यायी व अधर्मी राक्षसों को मारा था। उन्होंने बताया की भगवान श्रीकृष्ण लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर इन्दु अग्रवाल ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्वेश्य है कि पुस्तकीय ज्ञान के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनकी आंतरिक प्रतिभाओं को समाज के सम्मुख लाना हैं और विश्वास है कि हम बच्चों के लिए एक खुशी भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

जरूरतमंद की मदद करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

औद्योगिक परिसर में अग्निशमन उपकरण और ट्रेनिंग के प्रति सजगता आवश्यक: मल्होत्रा

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने किया सेक्टर-21बी में 60 लाख रुपये के विकास कार्य का शुभारम्भ

Metro Plus