Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

नए पाठ्यक्रमों की जरूरतों को ध्यान में रखकर होगा ढांचागत विकास: प्रो० दिनेश कुमार

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 दिसम्बर: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन नए पाठ्यक्रमों के जरूरत के अनुरूप ढांचागत सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुलपति प्रो० दिनेश कुमार विश्वविद्यालय में नवीनीकृत जनस पर्क कार्यालय के उद्वघाटन उपरांत सभी विभागाध्यक्षों तथा उच्च अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रही सभी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की तथा शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दृष्टिगत विद्यार्थियों के लिए नई सुविधाएं सृजित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नई ढांचागत सुविधाओं का विकास एवं विस्तार पाठ्यक्रमों की जरूरतों की ध्यान में रखकर किया जाए।
इस मौके पर कुलपति ने कहा कि जनस पर्क कार्यालय मीडिया एवं जनसाधारण के लिए विश्वविद्यालय से संबंधित सूचना प्राप्ति का प्रमुख केन्द्र है, जिसे जरूरत के अनुरूप अपग्रेड किया गया है। उन्होंने जनस पर्क कार्यालय के अंतर्गत एक सोशल मीडिया प्रकोष्ठ स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर विश्वविद्यालय की उपस्थिति को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया एक प्रभावशाली माध्यम है, जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को नए पाठ्यक्रमों एवं कार्यक्रमों, विशेष रूप से कम्युनिटी कॉलेज में युवाओं के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए शुरू किए गए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सके। इस अवसर पर भी सभी डीन, विभागाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related posts

औद्योगिक समस्याओं के समाधान व पर्यावरण संरक्षण में DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्य सराहनीय: विक्रम सिंह

Metro Plus

प्राची हॉस्पिटल फिर विवादों में, लीगल नोटिस जारी।

Metro Plus

Vidyasagar के विद्यार्थियों ने बेहतर परीक्षा परिणाम देकर किया शिक्षक व अभिभावकों को गौरवान्वित: दीपक यादव

Metro Plus