Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशल स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 23 दिसंबर: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशल स्कूल, सेक्टर-88, के प्रांगण में तीसरा वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कुसुमलता उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने की। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की शुरूआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर की। अपनी मनभावन प्रस्तुतियों से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर ही मुख्यातिथि ने विद्यालय में दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशल खेल अकादमी का भी उदघाटन किया जिसमें निशानेबाजी और तीरंदाजी के साथ-साथ अन्य खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम को देखकर सभी ने खूब प्रशंसा की। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत व कास्य पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबन्धक प्रयास दलाल, मुख्याध्यापिका श्रीमती रश्मि सिंह व आभास दलाल ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

 

Related posts

रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नहीं: सीमा त्रिखा

Metro Plus

सीनियर IAS अंकुर गुप्ता भारत सरकार द्वारा सम्मानित

Metro Plus

SRS इंटरनेशनल स्कूल में हेड बॉय-हेड गर्ल समेत नई विद्यार्थी परिषद का गठन हुआ।

Metro Plus