Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

कांग्रेस के भीष्म पितामह बी.आर. ओझा को कांग्रेसियों ने पार्टी स्थापना दिवस पर सम्मानित किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 दिसम्बर: अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर के आह्वान पर जिले के कांग्रेसियों ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कई जगह ध्वजारोहण कर जहां पार्टी के झंडे को सलामी दी गई वहीं समस्त कांग्रेसियों ने एकजुट होकर फरीदाबाद कांग्रेस के भीष्म पितामह एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ० बी.आर. ओझा को शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित करके उनकी दीर्घायु की कामना की।
ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल ने की, जबकि इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, बलजीत कौशिक, ज्ञानचंद आहुजा, ललित भड़ाना, अनीशपाल, नीरज गुप्ता, अशोक रावल, प्रो० एम.पी. सिंह, रेनू चौहान मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से कहा कि बी.आर. ओझा फरीदाबाद के ऐसे पहले कांग्रेसी है, जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी की अध्यक्षता में काम करते हुए इस पार्टी न केवल मजबूती से खड़ा किया बल्कि पार्टी को सींचने का काम किया है। ओझा ने 40 वर्षो तक कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवा की और अपना तमाम जीवन इस पार्टी को सींचने में समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने सभी साथी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम एक ऐसी विचारधारा के साथ जुड़े हुए है, जिसने ना सिर्फ आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया बल्कि देश को विश्व में एक अलग पहचान दिलाने का काम किया।
कांग्रेसियों ने कहा कि देश की आजादी के बाद जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली, तब देश के समक्ष कई समस्याएं चुनौतियां बनकर खड़ी थी परंतु कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपनी सूझबूझ से न केवल इस देश को मजबूत किया बल्कि जनता की भी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी से देश में सबसे अधिक शासन करके इस देश को विश्व पटल पर मजबूत करने का कार्य किया। कांग्रेसियों ने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस पर हम सभी को देश के संविधान और अखंडता के लिए की रक्षा का संकल्प लेते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का प्रण लेना चाहिए ताकि हर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और 2019 में जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़कर देश व प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।
इस मौके पर राजन ओझा, मधु सिंह, विजय कौशिक, हरजीत सिंह सेवक, गुलविंद्र सिंह मेहता, सुरेंद्र अरोड़ा, अजय मेहता, सरदार सुरेंद्र सिंह, डॉ० सौरव, अनिल कुमार, आरके गोयल, मुकेश पाठक, आरके अरोड़ा, दयानंद मास्टर, रवि कुमार सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

AAP कार्यकर्ता ने अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा पर किया हमला

Metro Plus

Sanfort Play school ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने चलाया सफाई अभियान

Metro Plus