Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नगेन्द्र भड़ाना ने किया 1 करोड़ 74 लाख के विकास कार्यो का शुभारंभ

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 जनवरी: एनआईटी विधानसभा क्षेत्र 86 की जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देना ही मेरा परम कर्तव्य है। इस मौके पर एनआईटी के विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने क्षेत्र की मोजिज सरदारी से लगभग 1 करोड़ 74 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शुभारंभ किया। यह सड़क नगर-निगम वार्ड-3 संजय कॉलोनी एनआईटी विधान सभा में राजेंद्र चौक से लेकर शहीद पार्क, पुलिस चौकी, तक 33 फीट सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए सीमेटेड द्वारा बनाई जाएगी। इस मौके पर उपस्थित जनता ने नगेन्द्र भड़ाना का आभार जताया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों के सम्बोधित करते हुए विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने कहाकि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हो रहे है उसका श्रेय माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जाता है जिन्होंने इस क्षेत्र को अपना आशीर्वाद दे रखा है और सदैव इस क्षेत्र के विकास के लिए खजाने का दरवाजा खोल रखा है। जिसके लिए मैं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से संजय कॉलोनी के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा व जल भराव से छुटकारा मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद धर्मवीर खटाना, पूर्व पार्षद गजिंद्र पाल, पार्षद जयवीर खटाना, डॉ० महेश कुमार, श्याम सिंह तंवर, अजब सिंह रावत, तेगबहांदूर सिंह, अरूण सिंह, लाल साहब, प्रेमी बैसला, संजीव कुमार, देविंद्र सिंह, सुन्दर मावी, सुनील गुप्ता , नेतराम शर्मा, राजाराम चपराना, राकेश देशवाल, सल्लाऊदीन, रफीक, मनोज पटेल, ऊधम वर्मा, प्रकाश शर्मा, अनिल, दर्शन मौर्य, मनीष तंवर, अश्वनी पाण्डेय, विनोद शर्मा, उमेश कुंडु, रोशन प्रधान,ओमपाल शर्मा, एस.एन.सिंह, डब्बू प्रधान, राजवीर बैसला, विजय सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित: उपायुक्त यशपाल

Metro Plus

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर होगी सीलिंग की कार्यवाही: स्वप्निल रविंद्र पाटिल

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया बेटियों के लिए रोजगार मेले का उद्वघाटन

Metro Plus