Metro Plus News
फरीदाबाद

MD क्रिकेट अकेडमी ने DPS क्रिकेट एकेडमी को 230 रन से हराया

मैट्रो प्लस से सतीश भारद्वाज (खेल संवाददाता) की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 जनवरी: डीपीएस सैक्टर-11डी के खेल मैदान में आज एमडी क्रिकेट एकेडमी तथा डीपीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच क्रिकेट का मुकाबला हुआ। मैच में पहले खेलते हुए एमडी क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज आरिफ ने 183 रन बनाए। जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज काव्य भारद्वाज ने नाबाद 50 रन बनाए। इस तरह एमडी क्रिकेट एकेडमी ने बिना कोई विकेट खोए 260 रन बनाए। जिसके जवाब में डीपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 रन पर ही ऑल आउट हो गई। एमडी की तरफ से प्रियांशु ने 3 रन देकर पांच विकेट लिए।
डीपीएस सैक्टर-11डी के मैदान में एमडी के कोच शाहरुख ने टीम की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार हैं। कोच शाहरुख ने बताया कि अब अगला फाईनल मुकाबला रविवार को होगा।

Related posts

China, the Partner Nation for Surajkund Mela-2016: Dr. Sumita Misra

Metro Plus

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल परिसर में आयोजित होगा योग प्रशिक्षण शिविर

Metro Plus

भाजपा ने हरियाणा में 75 पार का नारा दिया है: सीमा त्रिखा

Metro Plus