Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

विधायक की खासमखास निगम पार्षद सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 21 जनवरी: पुलिस ने वार्ड नं- 38 से विधायक मूलचंद शर्मा की खासमखास नगर निगम में भाजपा पार्षद उमा सैनी व उसके पति जोगिंदर उर्फ बुद्धा सैनी सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 21 फरवरी को चंदावली निवासी जसवीर ने अदालत में एक इस्तगासा दायर कर बताया कि वार्ड-38 की निगम पार्षद उमा सैनीए उनके पति जोगिंदर उर्फ बुद्धा सैनी, रिंकू, नीतू, सतवीर, नीतू की पत्नी, सुरेंद्र की पत्नी, कमल की पत्नी आदि लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। इस हमले में उसके परिवार के लोगों को काफी चोट आई थी।
आरोप है कि घटना की शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस ने पार्षद और अन्य के खिलाफ राजनैतिक दवाब में मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस पर शिकायतकर्ता ने अदालत में 138 का इस्तगासा दायर कर कोर्ट का सहारा लिया। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। इस पर आदर्श नगर थाने में वार्ड 38 की निगम पार्षद उमा सैनी, उनके पति जोगिंदर उर्र्फ बुद्धा सैनी व उसके परिवार के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

निगमायुक्त यश गर्ग द्वारा ग्रेप के नियमों का कढ़ाई से करवाया जा रहा है पालन।

Metro Plus

धन वास्तव में किसी भी उद्योग के लिए सबसे आवश्यक पहलू है: मल्होत्रा

Metro Plus

गाड़ियों में आग लगाकर तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा। आरोपी कौन और कहां के देखें?

Metro Plus