Metro Plus News
फरीदाबाद

सेक्टर-15A के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 जनवरी: सेक्टर-15A की गिनती शहर के पॉश सेक्टरों में होती है बावजूद इसके इस सेक्टर के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इसका कारण है सेक्टर में जगह-जगह फैले हुए गन्दगी के ढेर। गन्दगी का आलम यह है कि एक बार जहां कूड़ा डलना शुरू हो जाता है वहीं पर कूड़ाघर बन जाता है।
RWA सेक्टर-15A (साउथ विंग) के महासचिव दीपक वर्मा एडवोकेट ने बताया कि सेक्टर-15A के मकान नम्बर 414 के ठीक साथ में पुराना एडीसी आफिस है जिसमें अब पटवारी बैठते हैं। इस पटवार घर के ठीक बाहर एक कूड़ाघर बन गया है। नगर निगम के सफाई दरोगा को यहां से कूड़ा उठवाने के लिए कई बार कहा गया है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। यही हाल अजरौंदा मंडी चौक स्थित कूड़ाघर का है। यहां पर तो दूसरे सेक्टरों के लोग भी आकर अपना कूड़ा फेंकते हैं। सारा दिन कूड़ा मुख्य सड़क पर फैला रहता है और बदबू बनी रहती है। इस कूड़ा घर को हटाने के लिए कई बार नगर निगम और हुडा को लिखा गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
सेक्टर-15A के लोगों की नगर निगम, हुडा, स्वास्थ्य विभाग और सरकार से अपील है की सेक्टर में गन्दगी व कूड़ा घर की समस्या को हल किया जाए।

Related posts

तिगांव अनाज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंत्री राजेश नागर ने दिलाई शपथ

Metro Plus

क्या इस बार हरियाणा दिवस कुछ अलग होगा जाने कैसे! और क्यो?

Metro Plus

पीएम श्री योजना से विद्यार्थियों को डिजिटल लैब्स, स्मार्ट कक्षाएं और अनुभवात्मक शिक्षा का लाभ मिल रहा है: विकास गुप्ता

Metro Plus