Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पराग शर्मा बनी कांग्रेस में पर्यावरण प्रकोष्ठ की प्रदेश कॉर्डिनेटर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 7 फरवरी: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ०अशोक तंवर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुशंसा पर हरियाणा प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए प्रदेश पर्यावरण प्रकोष्ठ कॉर्डिनेटर पद पर बल्लभगढ़ की पराग शर्मा को नियुक्त कर उन्हें यह अह्म जिम्मेदारी दी है।
ध्यान रहे कि पराग शर्मा पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं एवं बल्लभगढ़ से विधायक रहे योगेश शर्मा की पुत्री हैं। पराग शर्मा पूर्व में एनएसयूआई से सचिव पद पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं एवं एनएसयूआई की नेशनल डेलीगेट भी रही हैं। इसके अलावा पराग दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री पास कर अधिवक्ता भी बन चुकी हैं।
पर्यावरण प्रकोष्ठ कॉर्डिनेटर के पद पर अपनी नियुक्ति पर पराग ने सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुजीत शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जो अह्म जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगी। हरियाणा को हरित प्रदेश, प्रदूषणमुक्त, स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए जो भी प्रयास किये जाने होंगे उन्हें अवश्य पूरा करेंगी।

 

Related posts

FMS का 26वां शपथ ग्रहण समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

लायंस लाडली लाडो रैली का सफल आयोजन जिसमें 1000 लड़कियों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन की कबड्डी टीम परमहंस स्कूल की टीम को शिकस्त देकर बनी जिला चैम्पियन

Metro Plus