Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीति

दक्ष प्रजापति महासभा का हरियाणा में समाज के पहले दक्ष प्रजापति सामुदायिक भवन का भूमि पूजन हुआ

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 6 फरवरी: दक्ष प्रजापति महासभा हरियाणा प्रदेश में समाज के पहली दक्ष प्रजापति सामुदायिक भवन का फरीदाबाद के गांव डूंडसा में भूमि पूजन किया, जिसमें बल्लभगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक ने प्रजापत समाज के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।
डूंडसा गांव में प्रजापत महासभा द्वारा लगभग 1 एकड़ में इस प्रजापति सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा जो लगभग 6 महीने में पूरा हो जाएगा। इस मौके पर बल्लभगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम का प्रजापत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल प्रजापत, प्रभुदयाल प्रधान, ठाकुरलाल, विनोद कुमार सरपंच, सोहन सरपंच, भूपेंद्र सिंह चौहान, बुधराम, सोहनपाल, लख़्मी सिंह ठाकुर, राजाराम ठाकुर, रमेश, विक्रम और वीरपाल ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए SDM ने कहा कि कोई भी धर्मशाला या सामुदायिक भवन किसी एक समाज का नहीं होता बल्कि सभी समाज के लोग उसे अपने शादी समारोह जैसे कार्यक्रमों के लिए प्रयोग में लाते हैं। बड़े होटल और बड़े फार्म हाउस में शादी करना आम आदमी के बस की बात नहीं है, लेकिन इस तरह के सामाजिक धर्मशाला और सामुदायिक भवन लोगों को सस्ते में जगह उपलब्ध करवाते हैं। दक्ष प्रजापति महासभा का यह सामुदायिक भवन बनने के बाद सभी समाजों के काम आएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बल्लभगढ़ के एसडीएम ने समाज को यह विश्वास दिलाया कि भवन पूरी तरह तैयार होने के बाद सभी समाज के लोगों के काम आएगा।

Related posts

FMS के छात्रों ने अमूल के बनास मिल्क प्लांट का दौरा किया!

Metro Plus

MLA बना तो बडख़ल झील भरकर फिर लौटाऊंगा शहर की रौनक: विजय प्रताप

Metro Plus

देव सिंह गुंसाई भारी बहुमत से गढ़वाल सभा के प्रधान निवार्चित

Metro Plus