Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शहीदों को सम्मान राशि मिले 5 करोड़: धर्मबीर भड़ाना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 19 फरवरी: पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों एवं उसके बाद एनकाउंटर में शहीद देश के 45 जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पाली के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने कई किलोमीटर चलकर जलूस निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना एवं विधायक एनआईटी नगेन्द्र भड़ाना ने कहा कि आज देश पूरी तरह से बदले की आग में जल रहा है। देश का हर नौजवान, बुजुर्ग यहां तक कि महिलाएं सिर्फ यही चाहती है कि इन वीर शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। दुश्मन को हर हालत में सबक सिखाना होगा और ऐसी कायराना हरकत करने वालों को यह बताना होगा हमारी शक्ति क्या है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुख की घड़ी में हम सब वीर सैनिकों एवं उनके परिवारों के साथ है। हमें राजनीतिक मतभेदों को भूलकर सरकार के साथ देना चाहिए, ताकि पाकिस्तान में पल रहे ऐसे घिनौना कार्य करने वाले आतंकवादियों का खात्मा किया जा सके। भड़ाना ने नरेन्द्र मोदी से अपील की कि अब समय आ गया है दुश्मन को घर में घुसकर मारने का इसके लिए अगर जरूरत पड़ेगी तो हम सेना पर जाकर लडऩे को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक, राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन सहित पूरा देश सरकार के साथ है और हम सब मिलकर इस आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई लडेंगे। देश आज बहुत ही दुखद घड़ी में गुजर रहा है। आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने शहीदों को 5 करोड़ रुपए सम्मान राशि देने की मांग की और कहा कि जब मैच में दो छक्क्के मारने पर करोड़ों रुपए मिल सकते हैं, तो ये तो वीर हमारे लिए अपनी जान देते हैं।
इस अवसर पर आप के शहरी अध्यक्ष तेजवंत सिंह, जगत भड़ाना, मलखान भड़ाना, हरेन्द्र भड़ाना, नितिन भड़ाना, राजकुमार भड़ाना, महेन्द्र भड़ाना, पप्पू लाला,अन्ना भड़ाना, अमन भड़ाना, सुंदर सरपंच, गजल भड़ाना, विनोद भड़ाना, सुमित भड़ाना, गौरव भड़ाना एवं कमली मेंबर आदि ने शहीदों का श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

कुख्यात गैंगस्टर कौशल गैंग का अगला शिकार कौन? जानिए!

Metro Plus

भाजपा के शासनकाल में लूट और भ्रष्टाचार के सिवा लोगों को कुछ हासिल नहीं हुआ: सिंगला

Metro Plus

Modern BP स्कूल के छात्रों ने सोशल डिस्टेंस की चेतावनी देने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/कार्ड बनाकर मिसाल पेश की, पुलिस कमिश्नर ने सराहा।

Metro Plus