Metro Plus News
फरीदाबाद

बीके हाई स्कूल में धूमधाम से आयोजित की गई छात्रों की फेयरवैल पार्टी

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 4 मार्च: नंगला रोड़ स्थित बीके हाई स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्रों की फेयरवेल की गई। कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों को तिलक लगाकर की गई। स्कूल अध्यापकों व जूनियर छात्रों ने 10वीं कक्षा के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके स्वर्णिम करियर की दुआ मांगी। स्कूल में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में नार्थलेंड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसीपल विकास शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर 9वीं कक्षा के छात्रों ने जहां 10वीं कक्षा के छात्रों को टाईटल दिए वहीं बच्चों ने भी सभी अध्यापकों को टाईटल दिए। बच्चों ने म्युजिकल चेयर व नाच-गाने के साथ इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।
इसी बीच स्कूल के एमडी भूपेन्द्र श्योराण ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भारी दिल से उन्हें विदाई दी।IMG_8531 IMG_8532 IMG_8535

Related posts

फौगाट स्कूल की 12वीं के विद्यार्थियों की फेयरवैल पार्टी में जयंत शर्मा को मिस्टर फेयरवेल तथा कुसुम को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया

Metro Plus

होडल के राजकीय विद्यालय में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक का आयोजन

Metro Plus

गेट के सामने तथा सार्वजनिक आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले स्थानों पर लगे बिजली के खंभों होंगे शिफ्ट: विक्रम सिंह

Metro Plus