Metro Plus News
फरीदाबाद

बीके हाई स्कूल में धूमधाम से आयोजित की गई छात्रों की फेयरवैल पार्टी

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 4 मार्च: नंगला रोड़ स्थित बीके हाई स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्रों की फेयरवेल की गई। कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों को तिलक लगाकर की गई। स्कूल अध्यापकों व जूनियर छात्रों ने 10वीं कक्षा के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके स्वर्णिम करियर की दुआ मांगी। स्कूल में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में नार्थलेंड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसीपल विकास शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर 9वीं कक्षा के छात्रों ने जहां 10वीं कक्षा के छात्रों को टाईटल दिए वहीं बच्चों ने भी सभी अध्यापकों को टाईटल दिए। बच्चों ने म्युजिकल चेयर व नाच-गाने के साथ इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।
इसी बीच स्कूल के एमडी भूपेन्द्र श्योराण ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भारी दिल से उन्हें विदाई दी।IMG_8531 IMG_8532 IMG_8535

Related posts

लखल सिंगला ने स्व० रणवीर हुड्डा की जयंती पर 106 पौधे लगाकर उनकी पूरी देखभाल करने का भी संकल्प लिया

Metro Plus

मस्जिद चौक के धार्मिक स्थल ध्वस्त, एलिवेटिड रोड़ बनने का रास्ता साफ, काम पकड़ेगा रफ्तार। ।

Metro Plus

पहले महिला पुलिस थाने का उद्घाटन शुक्रवार 28 अगस्त

Metro Plus