Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

DAV शताब्दी महाविद्यालय में स्टूडेंट डेवलपमैंट प्रोग्राम का आयोजन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 फरवरी: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में वाणिज्य विभाग एस.एफ.एस. द्वारा अवेयरनेस ऑन श्रीमद्भागवत् गीता एंड स्पिरीच्यूअल विषय पर इन्टर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट डेवलपमैंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृष्ण परमधाम मंदिर की निर्देशिका एवं स्फॉक एंड नॉर्थ इस्टर्न यूनिवर्सिटी की भूतपूर्व प्रोफेसर डॉ० सरोज थी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में इस्कॉन मंदिर नई दिल्ली के सदस्य शिवांशु सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 14 महाविद्यालयों से 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ० सरोज ने कहा कि मन की स्वच्छता ही आत्मा की स्वच्छता है तथा हमारी आत्मा की मुख्य खुराक भजन सिमरन है। इससे ही मानव के सभी कष्टों का निवारण हो सकता है। मुख्य वक्ता श्री शिवांशु सिंह ने बताया कि किस तरह हम ध्यान के माध्यम से मन की स्थिरता पा सकते हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ० सतीष आहूजा ने डॉ० सरोज को युवाओं में भागवत् गीता के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्राचार्य डॉ० सतीष आहूजा ने कार्यक्रम के आयोजकों प्रोफेसर मुकेष बंसल, सह-संयोजक ललीता ढींगरा, रवि कुमार एवं डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय की स्टूडेंट कौंसिल सदस्य भावना प्रेसीडेंट भारती, प्रिया हुड्डा और निखिल भारद्वाज, कार्यकारी सचिव सोनिया नरूला एवं राखी वधावन, आयोजक समीति के सदस्यों प्रीति झा, परवीन कुमारी, रजनी टूटेजा एवं लेखराज वशिष्ट को बधाई देते हुए भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों का पुन: आयोजन करने के लिए अभिप्रेरित किया।

 

Related posts

छात्रों को लेकर अपना तानाशाह रवैया बदले खट्टर सरकार: कृष्ण अत्री

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में ग्रैजूएशन-डे समारोह मनाया गया

Metro Plus

जानिए, निगमायुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट में क्या हुआ?

Metro Plus