Metro Plus News
फरीदाबाद

विद्यासागर इंटरनेशनल ने मनाई फूलों की होली

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 5 मार्च: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल तिगांव में होली समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा बच्चों ने प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने व पानी का दुरुपयोग न करने तथा त्योहार को भाईचारे से मनाने का संदेश दिया। बच्चों और अध्यापकों ने एक दूसरे के रंग लगाकर होली का पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया।
स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य होते है इन्ही के ऊपर हमारे समाज की नींव टिकी होती है। स्कूल में विभिन्न त्योहारों का आयोजन करने का उद्देश्य बच्चों में सही समाजिक परंपरा डालना तथा उन्हें भविष्य के प्रति जागरुक करना है।
एकैडमिक डायरेक्टर सीएल गोयल ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है। इस दिन लोग अपने दुश्मन को भी गले लगा लेते है। उन्होंने बच्चों को होली को सावधानी बरतने का संदेश दिया।
स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमति शिवानी श्रीवास्तव ने बच्चों तथा समाज से अपील की, रंगों के त्योहार को सावधानी पूर्वक मनाना चाहिए। जहां तक हो सादे प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें और आपसी भेदभाव को दूर कर रंगों की छटा बिखेरें।IMG_20150305_110759-Optimized

Related posts

NIT-1D पार्क: पीरजी शॉपिंग कॉम्पलेक्स विवादों में, MCF करेगा कार्यवाही?

Metro Plus

लड़की पैदा होने पर बाढ़ मोहल्ले की महिलाओं ने कुआं पूजन करा समाज में मिशाल पैदा की

Metro Plus

इनेलो उम्मीदवार सुमेश चंदीला ने दिया नरेन्द्र गुप्ता को समर्थन

Metro Plus