Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सक्रिय राजनीति के बगैर महिलाओं का विकास असंभव: अनीता भारद्वाज

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों प सरकार की नीतियों के प्रति किया जागरूक
कन्या भू्रण हत्या एक अभिशाप व बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान की दिलाई शपथ
नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत
पलवल, 8 मार्च: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा की कद्दावर वरिष्ठ महिला महिला नेता श्रीमती अनीता भारद्वाज के संयोजन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जहां उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया वहीं उन्हें स्वच्छ एवं सक्रिय राजनीति के लिए भी प्रेरित किया गया इसके अलावा महिलाओं के वर्ग भेद, जाति भेद व धर्मभेद पर भी प्रकाश डाला वहीं कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप व बेटी बचओ-बेटी पढाओ मुहिम को लेकर शपथ भी दिलाई गई। महिला दिवस को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह था तथा इस मौके पर मौजूद काफी संख्या में महिलाओं ने एक स्वर से कार्यक्रम की आयोजक भाजपा नेता अनीता भारद्वाज का जोरदार स्वागत कर महिलाओं के अधिकारों के लिए किए जा रहे उनके इस संघर्ष में अपना खुला समर्थन देते हुए उनके पक्ष में जमकर हुंकार भरी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्रीमती अनीता भारद्वाज ने महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिला दिवस को मनाना तभी सार्थक होगा जब महिलाएं जागृत हो सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। क्योंकि बगैर राजनीति में भागीदारी के महिलाओं का सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता। उन्होंने महिलाओं से भाजपा के साथ जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोडी जाएगी इसलिए महिलाएं निडर हो पार्टी के साथ जुड़ें क्योंकि महिलाओं की सुरक्षा ही भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भाजपा सरकार में इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। महिलाओं को उनका हक देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर प्रयासरत है तथा देश व प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सशक्त महिलाएं-सशक्त भारत अभियान को लेकर भाजपा सरकार द्वारा स्त्री शक्ति एवं नारी शक्ति पुरूस्कार इसी का एक प्रारूप है ताकि देश व प्रदेश के अंदर महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारा जा सके।
श्रीमती भारद्वाज ने आह्वान किया कि वह भाजपा के साथ जुड़कर सक्रिय राजनीति में आएं क्योंकि किसी भी राजनैतिक दल के सत्ता में काबिज होने के लिए महिलाओं का विशेष योगदान रहा है तथा इतिहास गवाह है कि जब-जब भी महिलाओं ने अपनी आवाज को बुलंद किया है तब-तब देश व प्रदेश में बड़े-बड़े परिवर्तन सामने आए हैं तथा आज हरियाणा में बनी भाजपा सरकार के गठन में भी महिलाओं की अहम् भूमिका रही है।
श्रीमती भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा ही सही मायनों में महिला हितैषी है जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला वर्ग को गुमराह कर वोट बटोरने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पलवल जिले में एक विशेष अभियान चलाकर जहां महिलाओं को जागरूक किया जाएगा वहीं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भाजपा पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देशहित में महिलाओं को ही आगे आकर अगृणी की भूमिका अदा करनी होगी तथा इस कार्य में पलवल जिला अपना एक अलग स्थान बनाएगा।
इस मौके पर श्रीमती भारद्वाज ने महिलाओं से कहा कि वह सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ कर कार्य करें। पढ़ी लिखी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में भू्रण हत्या रोकथाम , घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करें ताकि समाज में फैली अनेकों प्रकार की विषमताओं को समाप्त किया जा सके।
कार्यक्रम में अनीता डागर, अन्नू मलिक, ओमवती, पुष्पा, कल्लन, सरोज, कृष्णा, बिमला गुड्डी, सविता आदि काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

Related posts

महिला शक्ति का रूप है उनको स्वयं को कमजोर नहीं समझना चाहिए: अपराजिता

Metro Plus

ऑक्सीजन प्लांट व वेंटीलेटर सेंटर मरीजों के उपचार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा: उपायुक्त

Metro Plus

Haryana Sports and Youth Affairs Minister, Mr. Anil Vij in a meeting with the Patron-in-Chief of CLTA Mr. Rajan Kashayp at CLTA, Chandigarh.

Metro Plus