Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

विजय प्रताप ने कहा, कांग्रेस जातिवाद की राजनीति नहीं करती

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 अक्टूबर:
पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप के सुपुत्र एवं बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजय प्रताप ने आज अपना नामांकन भरने के पश्चात कहा कि कांग्रेस जातीय धर्म की राजनीति नहीं करती।
उन्होंने कहा कि हाल ही में BJP के एक बड़े नेता का बयान आया था कि कांग्रेस ने पंजाबी और राजपूत समाज की अनदेखी करके अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अभी तक यह कहती आई है कि हम जाति या धर्म की राजनीति नहीं करते तो इसमें पंजाबी और राजपूत कहां से आए। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या बीजेपी जाति या धर्म को देखकर टिकट बांटती है। उन्होंने कहा कि हम जाति या धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करते हैं, सभी 36 बिरादरी के लोग हमारे भाई बहन है, हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और हाईकमान के निर्णय का स्वागत करते हैं। विजय प्रताप ने कहा कि जब उनके पिताजी सत्ता में रहे तब भी उन्होंने जनहित में कार्य किए और अब मैं भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल कर जनता की सच्चे दिल से सेवा करूंगा।
उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र पिछले 5 सालों में काफी पिछड़ गया है। जो कार्य पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप ने करवाए थे उस से बढ़कर विधायिका सीमा त्रिखा ने कुछ भी करके नहीं दिखाया। आज बड़खल विधानसभा क्षेत्र की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन विधायिका जी को उनकी खबर लेने का कभी अवसर ही प्राप्त नहीं हुआ। इस बार जनता वोट की चोट से उन्हें करारा जवाब देने को तैयार है और हरियाणा में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
नामांकन भरने के दौरान विजय प्रताप के साथ पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप, पूर्व व प्रथम मेयर सूबेदार सुमन, पूर्व पार्षद बसंत विरमानी, प्रताप चावला व सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

MCF का बकायेदारों/डिफाल्टरों के खिलाफ बडा अभियान, 25 प्रोपर्टीज पर हुई आज सीलिंग!

Metro Plus

फरीदाबाद में पहली बार प्रसिद्व जादूगर सम्राट सी.पी. यादव 7200 सेकंडस का नॉनस्टाप जादूई मनोरंजन

Metro Plus

अग्रवाल समिति करा रही है मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Metro Plus