Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Manav Rachna के छात्रों का सालाना मैरिअट कलनरी वर्कशॉप में चयन

मानव रचना होटल मैनेजमेंट के चार छात्रों का हुआ चयन
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 मार्च: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के डिपार्टमेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार छात्रों का सालाना मैरिअट कलनरी वर्कशॉप-2019 के लिए चयन हुआ है। इस वर्कशॉप का फाइनल 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से होटल मैनेजमेंट के छात्र हिस्सा लेंगे। मानव रचना के छात्र सिद्धार्थ रंजन, अमन कुकरेजा, उद्य और विपिन वर्मा का इसमें चयन हुआ है। इस वर्कशॉप के जरिए छात्रों को होटल मैनेजमेंट के गुर सीखने को मिलेंगे साथ ही होटल इंडस्ट्री से जुड़े नामी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
इस वर्कशॉप को लेकर मानव रचना के होटल मैनेजमैंट के 22 छात्रों के बीच कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया, जिसे मैरिअट होटल के शेफ अमित कुमार ने जज किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा बनाई गई डिश को लेकर सवाल-जवाब किए और फ्यूजन फूड के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने शेफ द्वारा दी गई सलाह पर गौर किया। उन्होंने आजकल चल रहे हेल्दी फूड को लेकर भी छात्रों से बात की। उन्होंने कहा हेल्दी फूड एक मिथ है, खाना समय पर खाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने ये भी कहा जो फ्रेश है और मौजूदा मौसम में मिल रहा है वह सबसे अच्छा है, इसलिए हर किसी को फ्रेश फूड ही खाना चाहिए।
कार्यक्रम में होटल मैनेजमेंट के डॉयरेक्टर प्रो० एस.के. सलूजा, एचओडी रितिका सिंह समेत सभी फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।

Related posts

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

Metro Plus

DPS-81 की बड़ी उपलब्धि, नंदना ने किया गोल्ड मेडल पर कब्जा!

Metro Plus

Dynasty International School में अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस का आयोजन किया गया।

Metro Plus