Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

यमुना में गंदगी का बढ़ता स्तर मानव जाति के लिए हानिकारक: विकास चौधरी

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 13 मार्च: यमुना की शुद्धिकरण हेतु हरियाणा यमुना रक्षक दल द्वारा बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान से संसद के लिए शुरू की गई पदयात्रा का बीती रात सेक्टर-20 हनुमान मंदिर के पास ठहराव पर ‘विकास एक प्रयास संस्थाÓ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रधान विकास चौधरी व अन्य सदस्यों ने पदयात्रा में हिस्सा ले रहे साधु-संतों की खूब आवाभगत की और उनके खान-पान के साथ-साथ आराम करने का भी संपूर्ण इंतजाम किया। संस्था के सदस्यों ने सुबह पदयात्रा के जत्थे में हिस्सा लेकर यमुना रक्षक दल द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का भरपूर समर्थन किया।
इस मौके पर विकास चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में यमुना का अपना एक महत्व है और इससे कई पौराणिक कथाएं भी जुड़ी है परंतु वर्तमान परिवेश में यमुना में गंदगी का बढ़ता स्तर इसे दूषित कर रहा है, जो कि मानव जाति के लिए हानिकारक है। श्री चौधरी ने कहा कि यमुना फरीदाबाद के लिए जीवनदायिनी है। किसान इसके जल से अपनी फसलों को सींचते हैं, यमुना का जल दूषित होने के कारण इसका असर उनकी फसलों पर पड़ रहा है, जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियां भी पनपने लगी है। उन्होंने कहा कि जिले में भूजल का स्तर लगातार गिर रहा है, अगर यमुना का जल स्वच्छ होगा तो जिले में पीने के पानी की समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी क्योंकि फरीदाबाद की करीब एक चौथाई से भी ज्यादा जनता पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं, अगर यमुना में पर्याप्त जल होगा तो जिले में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि यमुना लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी है, साथ ही यह आस्था का केंद्र है इसलिए हमें अपनी इस धरोहर को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को यमुना बचाने के लिए गंभीरता से प्रयास करना होंगे।
श्री चौधरी ने अपील करते हुए कहा कि यमुना की शुद्धिकरण की इस मुहिम में सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्ष व सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सभी लोगों को नि:स्वार्थ हिस्सा लेकर पदयात्रियों की हौंसला अफजाई करनी चाहिए।
इस अवसर पर उनके साथ विजयपाल तेवतिया, राजू धारीवाल, सुरेंद्र चौधरी, गौरव विरमानी, रमेश तेवतिया, ब्रहमप्रकाश गोयल, रंजीत रावल, अनुज शर्मा, सुनील खन्ना, मौसिल खान, सुरेश सैनी, बॉबी, युद्धवीर डागर, अशोक देशवाल, सुनील यादव, कर्मवीर अत्री, सोनू मलिक सहित संस्था के अनेकों सदस्य मौजूद थे।

02

Related posts

मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व में एक मजबूत ताकत बनकर उभरा है: कृष्णपाल

Metro Plus

SAFFRON PUBLIC SCHOOL felicitates its acme achievers

Metro Plus

FMS स्कूल के छात्रों ने किया मदर डेयरी बूथ और पोस्ट ऑफिस का दौरा

Metro Plus