Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

होली भाईचारे का पर्व: बलजीत कौशिक

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 मार्च: फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सैक्टर-7, 8, 9, 10, 11 व स्लम कॉलोनियों में जाकर अपने समर्थकों के साथ रंग गुलाल व फूलों से होली खेलकर पावन पर्व की सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी और बुर्जगों से आर्शीवाद लिया। होली महोत्सव पर श्री कौशिक ने कहा कि होली भाईचारे और आपसी प्यार प्रेम का पर्व है। उन्होंने कहा यह त्योहार हमें आपसी गिले-शिकवे मिटाकर भाईचारा कायम करने का संदेश देता है।
इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि होली पर अकसर पानी की जमकर बर्बादी की जाती है, जिसे रोकना होगा। जल प्रकृति का अनमोल खजाना है। इसे भारी मात्रा में बर्बाद करने से रोकने के लिए सभी को फूलों और गुलाल से ही होली खेलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के हर शहर का भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। लोग आम जीवन में भी पानी बचाने का उपाय नहीं करते और पीने के पानी से गाडियां आदि धोते हैं। यदि हम पानी की बर्बादी इसी तरह करते रहे तो आने वाले दिनों में एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ सकता है।
इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि हम होली को हर्षोल्लास से मनाएं लेकिन ऐसा कुछ न करें जिसकी कीमत हमें भविष्य में चुकानी पड़े। होली खेलने के दौरान पानी का संरक्षण भी बेहद जरूरी है। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने जगह-जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

Related posts

जज्बा फाउंडेशन ने थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Metro Plus

हार्डवेयर मामले में MCF व प्रशासनिक अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, विजिलेंस ने की FIR दर्ज

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशल स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव

Metro Plus