Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद की रंजीता शर्मा आईएएस बनी आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने दी बधाई

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 अप्रैल: यूपीएससी परीक्षाओं में टॉप करने वाली फरीदाबाद की बेटी रंजीता शर्मा को आप नेता धर्मबीर भड़ाना बधाई देने पहुंचे और बुक्के देकर उनको सम्मानित किया। धर्मबीर भड़ाना ने रंजीता शर्मा के पिता सतीश कुमार एवं माता सविता शर्मा को भी शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी बेटी ने न केवल मां-बाप का बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने उसके सुखद भविष्य की कामना की और कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर शहर के अन्य युवा भी आईएएस या आईपीएस रैंक तक पहुंचेंगे। रंजीता उनके लिए प्रेरणा का काम करेंगी।
फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में रहने वाली रंजीता शर्मा ने आईएएस पास किया है। रंजीता शर्मा इंग्लिश आनर्स से स्नातक है और माश कम्युनिकेशन से मास्टर डिग्री है। उन्होंने बताया कि इस सफलता को पाने में उसको अपने माता-पिता, भाई भानू प्रताप शर्मा और वीर प्रताप शर्मा और उसकी भाभी से काफी मदद मिली। मेरी सफलता में मेरे परिवार और मेरी एक मित्र का बहुत बड़ा हाथ है।
इस अवसर पर रंजीता शर्मा ने युवाओं के नाम संदेश दिया कि हमें असफलताओं से निराश नही होना चाहिए। बल्कि खूब मेहनत करके सफलता प्राप्त करने की कौशिश करनी चाहिए।
इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना के साथ राजूद्दीन, राजकुमार पांचाल, सोहनराज, सुबेदार, मंजीत सैनी, नईम खान, बी.डी. कौशिक एवं हरेन्द्र स्वामी आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।

Related posts

अब उत्पाती बन्दरों से मिलेगा छुटकारा, RWA-15A की मीटिंग में हुआ फैसला!

Metro Plus

फरीदाबाद के ADC और हुडा प्रशासक सहित 18 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, फरीदाबाद के ADC बने महेन्द्रगढ़ के DC

Metro Plus

युवा कांग्रेसी नेता मनमोहन भड़ाना के रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

Metro Plus