Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किया अपनी कंप्यूटर योग्यता का प्रदर्शन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 26 मार्च: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का वार्षिक तकनीकी व सांस्कृतिक उत्सव एलिमेंट कलमायका-15 में विश्वविद्यालय के तकनीकी क्लबों की भी शानदार भूमिका देखने को मिल रही है।
इलैक्ट्रॉनिक तकनीकी क्लब समर्पण द्वारा आयोजित हैप्थलॉन के अंतर्गत कई मनोरंजक खेल देखने को मिले। इसके अंतर्गत क्वाइन द टॉस, डार्क गेम, स्ट्राइक द विकेट इत्यादि सात विभिन्न प्रकार के खेल देखने को मिले, जिनका विद्यार्थियों ने खुब लुत्फ उठाया। माइक्रोबर्ड टैक्नो क्लब द्वारा रोबोटिक इवेंट करवाये गये। इसमें रोबो-सॉकर, द वार बीटविन रोबोट्स, नैक्ससेस शामिल है। ये सभी सॉफ्टवेयर पर आधारित इवेंट थे। इनमें विद्यार्थियों ने अपने कौशल और बुद्धिमता का परिचय दिया। इसी प्रकार कोडिंग क्लब द्वारा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पर आधारित कोड क्विस्ट इवेंट करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कंप्यूटर योग्यता का प्रदर्शन किया। मैकेनिकल क्लब मैकनैक्ट द्वारा भी कई विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से एक रोबोरेस है, जिसे विद्यार्थियों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये जाने वाले रोबोट्स की कार्य कुशलता एवं डिजाइन को परखना था। एक अन्य इवेंट थ्रस्ट को भी काफी पसंद किया गया, जिसमें पानी की बोतल को हवा के दबाव से चलाया गया। तकनीकी क्लबों द्वारा आयोजित इन इवेंट्स में अन्य कालेजों द्वारा भी हिस्सा लिया जा रहा है। तकनीकी क्लब से संबंधित सभी इवेंट तकनीकी क्लब के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की देख-रेख में करवाये जा रहे है।05 06 08

Related posts

प्रयास ने किया शहर के रोटरी लीडर्स का सम्मानित

Metro Plus

DM की चेतावनी, शादी समारोह व कार्यक्रमों में ज्यादा लोग इकट्ठे न हों, वरना होगी FIR

Metro Plus

विकास चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस में शामिल

Metro Plus