Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में दिनेश रघुवंशी ने अपनी कविताओं से विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया।

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 27 मार्च: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तीन-दिवसीय रंगारंग तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘कलमायका-15Ó की दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या रॉक बैंड के नाम रही। इस दौरान जाने-माने कवि दिनेश रघुवंशी ने अपनी कविताओं से विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों के विभिन्न रॉक बैड समूहों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई, जिस पर विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम के बीच माहौल को बदलते हुए कवि दिनेश रघुवंशी ने देशभक्ति की कविता की कुछ पंक्तियों से शुरूआत की और धीरे-धीरे हास्य रस की ओर बढ़े। उनकी कविताओं पर विद्यार्थियों ने जमकर ठहाके लगाये। अंत में उन्होंने अपनी कविताओं मां के वात्सल्य एवं प्रेम का वर्णन भी किया।
उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के काव्योत्सव का आयोजन भी किया गया। इस काव्योत्सव में जाने.-माने शायर व जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर रहमान मुसव्विर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के तहत अनन्या क्लब द्वारा पैराशूट व जस्ट अ मिनट जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विविधा क्लब द्वारा प्रस्तुत माइम और मूवी ट््वीस्ट इवेंट भी विद्यार्थियों के आकर्षण का केन्द्र रहे। सृजन क्लब द्वारा इ-रेवोल्यूशन इवेंट भी काफी रोचक रहा, जिसमें विद्यार्थियों को सफेद टी-शर्टस पर अपनी कला को जौहर दिखाने थे। इसके साथ-साथ रंगोली प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। तरन्नुम क्लब के वेट्स इवेंट में पूर्वी व पश्चिमी वाद्यय यंत्रों पर विद्यार्थियों की एकल प्रस्तुतियां देखने को मिली। नटराज क्लब द्वारा आयोजित फुटलूज इवेंट में विद्यार्थियों ने अलग-अलग फिल्मी गानों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। कुल मिलाकर अब तक यह रंगारंग उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सफल मंच साबित हुआ है।0102

Related posts

FMS में हवन समारोह के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की गई

Metro Plus

देखो, लोगों के स्वास्थ्य के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहा है फर्नीचर शोरूम वाला

Metro Plus

कांग्रेस का एक और अध्याय समाप्त, अहमद पटेल के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा का निधन!

Metro Plus