Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

छात्रों की Hurrasment करने वाले स्कूलों पर मुकदमा दर्ज होगा!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 21 अप्रैल: हरियाणा अभिभावक एकता मंच द्वारा चलाए जा रहे जागो अभिभावक जागो अभियान के तहत आज रविवार को ईस्ट चावला कॉलोनी के छठ मैया पार्क में बौहरा पब्लिक स्कूल, अग्रवाल स्कूल, तक्षशिला मॉडल स्कूल और सदभावना स्कूल के अभिभावकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिव कुमार जोशी ने भाग लिया।
आशुतोष कुमार आनन्द की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभिभावकों ने बताया कि इन स्कूलों में मनमानी जारी है। पिछले 3 साल से लगातार फीस बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा बिल्डिंग फंड डेवलपमेंट शुल्क दाखिला शुल्क परीक्षा शुल्क आदि के नाम पर गैर-कानूनी फंडों में फीस वसूली जा रही है।
अभिभावकों ने बताया कि फीस वृद्धि व मनमानी का विरोध करने पर जब अभिभावक स्कूल प्रबंधक व प्रिंसिपल से मिलते हैं तो उन्हे धमकाया जाता है। ज्यादा विरोध करने पर स्कूल प्रबंधक कहते हैं कि यह फीस वृद्धि जारी रहेगी बच्चों को पढ़ाना है तो पढ़ाओ वरना निकाल लो, यह भी धमकी देते है कि तुम्हारे बच्चों को परेशान करेंगे।
इस पर मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि वे बिलकुल न डरे और अपना विरोध जारी रखे। अगर स्कूल प्रबंधकों ने छात्र व अभिभावकों को परेशान किया कि छात्र व अभिभावकों को परेशान किया तो उनके ऊपर छात्रों को हरासमैंट करने को मुकदमा दायर किया जायेगा।
शिव कुमार जोशी ने चुनाव ने अभिभावकों से कहा कि चुनाव प्रचार के समय जब प्रत्याशी वोट मांगने आये तो उनसे यह जरूर पूछें कि उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की है और आगे क्या करने वाले हैं। मंच इस प्रकार का अभिभावक जागो अभियान प्रत्येक कॉलोनी व सेक्टर में चलाए हुए हैं और आगे भी जारी रखेगा।

 

 

Related posts

जनभागीदारी और सभी के सामूहिक प्रयासों से टीबी हारेगा और देश जीतेगा: ADC सतबीर मान

Metro Plus

Faridabad के रईसजादे पुलिसकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश और पीटने के आरोप में Arrest

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में जेल बंदियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा लिया डीजीपी ने

Metro Plus