Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Vidyasagar International स्कूल की सुलेखा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर किया टॉप


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 मई:
 विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव का 12 वीं की साइंस स्ट्रीम का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल का परिणाम शानदार रहा। 12 वीं साइंस की छात्रा सुलेखा ने 90  प्रतिशत अंक प्राप्त किए वहीं आंचल दीक्षित ने 86.8 , रिषिका ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त कॉमर्स स्ट्रीम के जतिन ने 83 प्रतिशत एवं आकाश ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
आटर्स स्ट्रीम से साक्षी ने 88.5, शिवानी ने 88.2, कीर्ति ने 88.2 प्रतिशत, नेनसी दीक्षित ने 88 व नेंसी नागर ने 80 प्रतिशत प्राप्त किए। इस अवसर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव एवं डॉयरेक्टर दीपक यादव ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। धर्मपाल यादव ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम समस्त अध्यापक/ अध्यापिकाओं एवं बच्चों के कठिन परिश्रम का फल है। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अध्यापक एवं छात्र और अधिक श्रम करके आने वाले समय में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरिटोरियस छात्रों को छात्रवृति की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका प्रयास है कि क्षेत्र में छात्राओं के शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सके इसके लिए स्कूल द्वारा छात्राओं का एडमिशन नि:शुल्क रखा गया है। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाओं का भी बेहतर प्रबंध है।

Related posts

रोटरी क्लब संस्कार करेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार

Metro Plus

थैलासीमिया ग्रस्त बच्चें राष्ट्रपति भवन में दीवाली का पर्व मनाने गए

Metro Plus

Rotary Club तथा अग्रवाल समिति  द्वारा धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

Metro Plus