Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Savitri Polytechnic फॉर वूमेन में धूमधाम से मनाया मदर्स डे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 मई:
नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्नीक फॉर वूमेन में मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने मां के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए गीत व कविताएं सुनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ईसीसीई विभाग की हर्षिता, अंजली, चेतना, मीणा, डोली, अर्पणा, शीतल ने लुका छुपी बहुत हुई सामने आ जा ना मां पर आधारित एक गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर फैशन डिजाइनिंग की अंजू एश्वेता ने मेरी प्यारी मां पर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। ड्रेस डिजाइनिंग की शिवानी और ब्यूटी कल्चर की आयशा ने मां शब्द पर कविता प्रस्तुत की। आर्ट एंड क्राफ्ट की मेहक कोमल, अनीशा ने तू कितनी प्यारी है गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सावित्री पॉलिटेक्नीक की फैकेल्टी ने सयुंक्त रूप से छात्राओं को बताया कि मां शब्द में पूरा संसार समाया हुआ है। उन्होंने मां की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को मां का सम्मान करना चाहिए। अंत में फैकेल्टी ने मदर्स डे पर सभी छात्राओं को बधाई दी।

Related posts

पुलिस कमिश्रर ने शहर की सड़कों पर पैदल चलकर देखो क्या किया ?

Metro Plus

लायर्स चैम्बर्स बिल्डिंग, फरीदाबाद में मनाई गई शिरोमणी वीर महाराणा प्रताप जयन्ती

Metro Plus

मैट्रो प्लस प्रभाव: SRS के अनिल जिंदल और मेट्रो हॉस्पिटल की वायरल वीडियो के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित।

Metro Plus