Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

वैश्य समन्वय समिति ने लिया घरेलु गैस सिलेंडर पर सब्सिडी ना लेने का फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पहल करते हुए स्थानीय विधायक विपुल गोयल को सौंपा सब्सिडी ना लेने का पत्र
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 3 अप्रैल: वैश्य समाज की शहर की सबसे बढ़ी संस्था वैश्य समन्वय समिति (वीएसएस) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पहल करते हुए संभवत: देश में सबसे पहले घरेलु गैस सिलेंडर पर सब्सिडी ना लेने का फैसला लिया है। इस आशय का सीएम मनोहरलाल खट्टर के नाम लिखा एक पत्र वैश्य समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों के नामों सहित वीएसएस के कॉर्डिनेटर एवं प्रमुख समाजसेवी जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में आज स्थानीय भाजपा विधायक विपुल गोयल को सौंपा। इससे प्रेरित होते हुए विधायक विपुल गोयल ने अपने परिवार व परम मित्र विवेक दत्ता सहित स्वयं भी घरेलु गैस सिलेंडर पर सब्सिडी ना लेने का फैसला लिया।
इस अवसर पर वीएसएस के कॉर्डिनेटर एवं प्रमुख समाजसेवी जेपी गुप्ता ने एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से समृद्ध है, उन सभी को भी इस सब्सिडी को स्वेच्छा से वापिस करना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को इस सब्सिडी को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।
इस अवसर पर विधायक विपुल गोयल ने वैश्य समन्वय समिति (वीएसएस) के इस कदम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वीएसएस ने यह जो पहल की है, उससे शहर की दूसरी समृद्ध संस्थाओं को भी प्रेरणा लेते हुए घरेलु गैस सिलेंडर पर सब्सिडी वापिस करने के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर वैश्य समन्वय समिति के कॉर्डिनेटर जेपी गुप्ता सहित पूर्णचंद मित्तल, गौतम चौधरी, रमेश झंवर, लाला ईश्वर दयाल गोयल, आरके गोयल, अनिल गोयल, जितेंद्र मंगला, अनिल चांदीवाले, देवेंद्र गोयल, गोपाल गर्ग, केके मित्तल, मनोज टांटिया, नरेंद्र गुप्ता, आरसी खंडेलवाल, रामकिशोर अग्रवाल, एसके जैन, वेदप्रकाश बंसल तथा विनोद गर्ग आदि वीएसएस के सदस्य विशेष तौर पर मौजूद थे।DSC_0500 DSC_0506 17 24 43 DSC_0481 DSC_0483 DSC_0500

Related posts

जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को कराएंगे अवगत : अनीता शर्मा

Metro Plus

हुडा के एससीएफ धारकों को सरकार ने दी राहत, एससीएफ हो सकेंगे एससीओ में तब्दील

Metro Plus

आलोक मित्तल ने थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के साथ डांस कर उनके चेहरे पर खुशी लाने का काम किया।

Metro Plus