Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आलोक मित्तल ने थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के साथ डांस कर उनके चेहरे पर खुशी लाने का काम किया।


Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 12 जनवरी:
शहर के थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के लिये आज का दिन कुछ खास ही रहा। खास रहे भी क्यों ना क्योंकि आज उनके बीच थे उनके अपने आलोक मित्तल जैसी वो शख्सियत जो कि अक्सर उनके बीच आती भी रहती है। प्रदेश के वरिष्ठ IPS अधिकारी ADGP आलोक मित्तल हाल-फिलहाल एन्टी करप्शन ब्यूरो के इंचार्ज हैं और बड़े कुशल व्यवहार वाले ईमानदार अधिकारियों में उनकी गिनती होती है। इस अवसर पर बच्चों के साथ एक गाने पर डांस कर आलोक मित्तल ने उनको अपना होने का अहसास दिलाया।

बता दें कि आज सेंट्रल व्यू होटल में केयर फार थेलासीमिया द्वारा अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें आलोक मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में आये हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर साधना मंदिर की डॉ. अंजू मुंजाल के शिष्यों द्वारा गाये भजनों से की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे आलोक मित्तल पर बच्चों ने फूलों की वर्षाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष कृतिका ने विस्तार से संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। संस्था द्वारा आज समाज की उन संस्थाओं व गणमान्य व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जो थैलासीमियाग्रस्त के बच्चों के लिए पूरा वर्ष रक्तदान करते रहते है। इनमें विशेष रूप से डॉ. सुरेश अरोड़ा,
मिशन जागृति के प्रवेश मालिक, बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन, रॉयल डिजिटल स्टूडियो की नीरू भाटिया, डॉ. अंजू मुंजाल, आयुष्मा हॉस्पिटल के डॉ. मान सिंह, बन्नूवाल बिरादरी ट्रस्ट के राजेश भाटिया, वेद भाटिया, सेरेमनी होटल के अमित, गुरुद्वारा पंचायती 3C ब्लॉक, जनहित सेवा संस्था के सुभाष गहलोत संत सिंह हुड्डा, चन्दर बवेजा, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद हेरिटेज, मनोहर पुनियानी, सरदार प्रीतम सिंह, संदीप सिंघल, मोहिंदर खुराना, प्रसिद्ध मॉडल मोनिका कोहली थे। इस अवसर पर फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के रविंद्र डुडेजा, भगवान गुलाटी बत्रा, जे.के. भाटिया ने सभी आगुन्तक अतिथियों का धन्यवाद किया।

Related posts

नगर निगम फरीदाबाद के चार Xen प्रमोट होकर SE बने।

Metro Plus

वैलेंटाइन-डे के मौके पर इशिका तनेजा ने किया बुजुर्गों का मेकओवर

Metro Plus

हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मंदबुद्धि बच्चों को स्टेशनरी वितरित की

Metro Plus