Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मॉडर्न विद्या मंदिर स्कूल की छाया बक्शी जिले में प्रथम

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 मई:
मॉडर्न विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा छाया बक्शी ने कॉमर्स संकाय में 488 अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकगण और अध्यापकों का नाम रोशन किया है। साथ ही साथ छाया बक्शी ने राज्य स्तर की टॉप-10 की सूची में भी अपना स्थान बनाया है। छाया बक्शी ने हिंदी कोर में 98, अंग्रेजी कोर में 91, एकाउन्टेन्सी में 99, गणित और व्यवसायिक अध्ययन में 100-100 अंक प्राप्त किए। छाया बक्शी रूटीन बनाकर प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी और शेड्यूल बनाकर सभी विषयोंं पर एक समान समय देकर पढ़ाई करती थी। वह विद्यालय में होने वाली प्रत्येक प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेती थी।
स्कूल चेयरमैन टी.एस.दलाल, प्रबन्धक आभास दलाल और प्रधानाचार्या विभा दास ने छाया बक्शी 97.6 प्रतिशत, देवांश अरोरा 94.2 प्रतिशत, रोहित कुमार 91.6 प्रतिशत, दीपाली अरोड़ा 91.2 प्रतिशत, आशु 90.0 प्रतिशत व स्कूल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

संतोष अग्रवाल ऑल इंडिया Inter विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए आब्जर्वर नियुक्त

Metro Plus

जलभराव व सीवर लाईन नाला आदि के ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जनता कंट्रोल रूम में कहां करें सम्पर्क? देखें।

Metro Plus

बंटी भाटिया ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

Metro Plus