Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में लहराया परचम

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 मई:
जिला रेवाड़ी में हरियाणा राज्य स्तरीय गुडगांव जोन वू-शू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 6 जिलों के 180 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें बल्लभगढ़ स्थित कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के 17 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें 11वीं कक्षा की छात्रा मुक्ति व 10वीं की छात्रा श्रूति व भव्य ने स्वर्ण पदक पर जीत हासिल की। वही रजत पदक पर कंचन, ईशानी, श्रद्धा, संध्या आदिति, पार्थ ने कब्जा किया।
स्कूली छात्रों में तनीषा, मेघा, रिया, अमन, अनमोल, निखिल, योजित, यश सभी छात्रों ने कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के निदेशक भारत भूषण शर्मा व उप-निदेशिका कमल अरोड़ा ने राज्य स्तरीय वू-शू प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने पर सभी विद्यार्थियों व कोच रघुविंद्र चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

श्रीराम मिलेनियम स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में 32 युनिट रक्त एकत्रित किया गया

Metro Plus

विद्यासागर स्कूल के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर अनोखे अंदाज में मनाया मोदी को जन्मदिन।

Metro Plus

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति ने धूमधाम से निकाली 55 दूल्हों की बारात

Metro Plus