Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लोककल्याण की कामना के साथ बांटा पांच क्विंटल खीर प्रसाद

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 जून:
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर माता पथवारी मंदिर पर करीब पांच क्विंटल खीर प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने सभी को पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए लोकमंगल की कामना की।
इस मौके पर श्री सिंगला ने बताया कि सोमवती अमावस्या के साथ-साथ बड़मावस और शनि जयंती भी होने से विशेष दिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन लोग स्नान, दान आदि कर परमात्मा से स्वयं के कल्याण की कामना करते हैं। लेकिन मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के कल्याण की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा से होती आई है। हर रात को चीरने के लिए सूरज का उजाला आता है। वैसे ही हर व्यक्ति के जीवन के कष्टों को हरने के लिए परमात्मा कृपा अवश्य ही करते हैं।
इस अवसर पर श्री सिंगला ने बताया कि उन्होंने यहां तीन क्विंटल दूध से तैयार पांच क्विंटल खीर तैयार करवाई। जिसका मां पथवारी को भोग लगाने के बाद सभी को वितरण किया गया।
इस अवसर पर बंटी ठाकुर, संदीप वर्मा, कपूरचंद अग्रवाल, मोनू गर्ग, नवलकिशोर गोयल, सचिन सिंगला, विजय सिंगला, रणबीर नागर, रोहताश चौधरी, मनोज बंसल, दशरथ प्रसाद गर्ग, विनोद मित्तल आदि ने भी प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

Related posts

आनंद किड्स प्ले के बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

Metro Plus

गौमाता को मारने का लाइसेंस देती है सरकार तो हिरण मारने पर सज़ा क्यों

Metro Plus

kundan green valley स्कूल में हुआ 63वीं नेशनल स्कूल कैम्प का शुभारंभ

Metro Plus