Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी ब्लड बैंक द्वारा प्राणायाम सोसायटी में लगाया गया रक्तदान शिविर, 52 युनिट रक्त एकत्रित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 8 मई: शहर के सभी रोटरी क्लबों ने संयुक्त रूप से आज द प्राणायाम सैक्टर-82-85 में प्राणायाम रेजिड़ेंट वैल्फेयर ऐसोसिएशन के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 52 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस क्षेत्र की आबादी अभी कम है तथा नया इलाका होने की वजह से रक्तदान जैसे आयोजनों का प्रचार भी उतनी अच्छी तरह से नहीं हो पाता जितना की पुरानी बसावट वाले इलाकों में हो पाता है। इतनी गर्मी में लोगों का रक्तदान जैसे नेक कार्य के लिए अपने घरों से निकल कर आना बेहद सराहनीय कदम रहा।
प्राणायाम रेजिड़ेंट वैल्फेयर एसोसिएशन की प्रधान श्रीमती शोभना हांडा, उपाध्यक्ष अंशुमन कौशिक, कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल, कार्यकारी सदस्य आकाश बंसल सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने शिविर में रक्तदान किया। इस अवसर पर रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष रोटेरियन सुभाष कुमार, ट्रस्टी जितेन्द्र अरोड़ा, रोटरी क्लब आस्था के कोषाध्यक्ष रोटेरियन दीपक प्रशाद इस रक्तदान शिविर में विशेष तौर पर मौजूद थे।

 

 

Related posts

प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीन रही है: संजय दत्त

Metro Plus

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल ने मचाया अंतराष्ट्रीय स्तर पर तहलका

Metro Plus

चित्रांश परिवार ने मनाया मिलन समारोह

Metro Plus