Metro Plus News
Uncategorizedएजुकेशनफरीदाबाद

देवकी एजुकेशनल में Best स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट और Prize देकर सम्मानित किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 जून:
सेक्टर-19 स्थित देवकी एजुकेशनल सोशल फाउंडेशन में तीन दिवसीय पीडिलाइट की आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप के समापन समारोह में आज 60 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और सुंदर-सुंदर रचनात्मक चीजें बनाई। वर्कशॉप के समापन के दिन पीडिलाइट की अनुभवी टीचर नीता मित्तल, देवकी एजुकेशनल सोशल फाउंडेशन संस्था की संस्थापक रीना मलिक, जवाहर बंसल, टीचर भावना सेठ ने छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों में बेस्ट कलाकृत्तियों का चयन कर 12 बेस्ट स्टूडेंट्स को चयनित किया। 12 बेस्ट स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट और प्राइज देकर सम्मानित किया गया।
देवकी एजुकेशनल सोशल फाउंडेशन संस्था की संस्थापक रीना मालिक और जवाहर बंसल ने बताया कि वे इस संस्था को वर्ष 2012 से चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्त्तिकरण है। वह महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनानी चाहते हैं। उन्होंने बताया कि देवकी एजुकेशनल सोशल फाउंडेशन संस्था अब तक फरीदाबाद के अनेक गांव जैसे कि मुझेड़ी, चंदावली, सीही, संतनगर, बुढ़ैना, सेक्टर-19, इंदिरा नगर इत्यादि में वोकेशनल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेन्ट ट्रेनिंग सेंटर्स स्टार्ट करके महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया है।
रीना मलिक ने बताया कि संस्था अब तक 10,000 से अधिक महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में सफल रही है और आगे भी निरंतर इसी तरह प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था के तहत महिलाओं को ब्यूटी कल्चर, कटिंग एंड टेलरिंग, ड्रेस डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग व आर्ट एंड क्राफ्ट के कोर्स कराए जाते हैं। सभी कोर्स नि:शुल्क करवाए जाते हैं और उन्हें कंप्लीट स्किल एजुकेशन दी जाती है जिससे महिलाएं व लड़कियां अपने खुद का कोई काम या जॉब प्राप्त करने में कामयाब हो जाती है। स्किल एजुकेशन के साथ-साथ पारिवारिक एजुकेशन और सोशल एजुकेशन में भी निपुण करना संस्था का उद्देश्य है।

Related posts

अमन गोयल ने सैक्टर-8 स्थित माधव पार्क के नवीनीकरण का किया शुभारंभ

Metro Plus

महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन द्वारा विकलांगों व बुजुर्गों को सूखा राशन बाटा गया

Metro Plus

जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए सवारे जा रहे हैं जिला के तालाब: उपायुक्त

Metro Plus