Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जब देश में कुछ भी सरकारी बचेगा नहीं तो सरकार की भी क्या जरूरत: लखन सिंगला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 जुलाई:
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने केंद्र सरकार के बजट को केवल दिखावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में जनता को कुछ नहीं दिया गया उल्टा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर उन पर और दबाव डाल दिया गया है।
इस मौके पर श्री सिंगला ने कहा कि तमाम बढ़-चढ़कर दावे करने वाली केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव जीतने के बाद अपने पहले बजट में ही जनता को झुनझुना थमा दिया है। सरकार ने आम व्यक्ति को कुछ नहीं दिया। बजट के अनुसार अब कैश निकासी पर टीडीएस का प्रस्ताव किया गया है। सरकार ने पहले ही नोटबंदी और जीएसटी से लोगों की, बाजार की कमर तोड़ कर रख दी है। अब वह लोगों को खड़े भी नहीं रहने देना चाहते हैं। सरकार कह रही है कि वह कैश को चलने नहीं देगी। तो हमारे दैनिक काम कैसे पूरे होंगे। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में फेल सरकार ने नई बोतल में पुरानी शराब ही पेश की है। ऊपर से सरकार अपनी कंपनियों को बेचने का ऐलान बजट में कर रही है। जिससे संशय की स्थिति बन रही है। इस सरकार में सबकुछ प्राईवेट होने जा रहा है। जब देश में कुछ भी सरकारी बचेगा नहीं तो सरकार की भी क्या जरूरत है।

Related posts

सरस्वती शिशु सदन की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा

Metro Plus

सूरजकुंड मेला कब से कब तक और कौन होगा थीम स्टेट? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ पर काली छाया, अध्यक्ष अजय सिंह पर लगे एक बार फिर COVID की आड़ में चुनाव टालने के आरोप!

Metro Plus