Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

वाहन चालकों को दी DGP मनोज यादव ने बहुत बड़ी राहत, जानिए क्या?


वाहन चालक नहीं हो सकेंगे अब पुलिस की गुंडागर्दी का शिकार

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

चंडीगढ़, 11 जुलाई:
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने उन पुलिसकर्मियों पर अपनी गाज गिरा दी है जोकि वाहन चैकिंग के नाम पर गुंडागर्दी कर वाहन चालकों को परेशान करते थे खासकर दोपहिया वाहन चालकों को। डीजीपी के इन आदेशों के बाद उन दोपहिया वाहन चालकों में खुशी की लहर है जोकि रोजाना हर चौराहे पर चैकिंग के नाम पर की जा रही पुलिस की लूट-खसोट का शिकार होते थे।
ध्यान रहे कि डीजीपी मनोज यादव ने आदेश जारी किए हैं कि अब पुलिसकर्मी सड़कों/चौराहों आदि पर कहीं भी वाहन चैकिंग नहीं करेंगे और ना ही उनसे दस्तावेज मागेंगे। सिर्फ यातायात में बाधा पहुंचाने और गलत गाड़ी चलाने वालों को ही वे रोककर उनके दस्तावेज चैक कर सकते हैं। ये आदेश पूरे हरियाणा में जारी कर दिए गए हैं।

Related posts

एम्स पहुंचने से पहले ही मासूम ने तोड़ा दम

Metro Plus

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में देखने को मिल रही है हैदराबाद की नीलावेणी

Metro Plus

कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाला नागरिक ही निभा सकता है देश के विकास में भागीदारी: पंकज सेतिया

Metro Plus