Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में मनाया गया मातृ-दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 मई:
फरीदाबाद मॉडल स्कूल में बहुत धूम-धाम से मदर डे मनाया गया। जिसमें मां-बच्चों के संबंध का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। इस उपलक्ष्य पर विशिष्ट अतिथि रेखा सरोहा, एडवोकेट मेंबर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, डिस्ट्रिक फरीदाबाद, राज मलिक, पूर्व प्रिंसिपल एफएमएस सैक्टर-48 और, बायोटेक कंर्सोटियम इंडिया लिमिटेड से श्रेया मलिक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रेया मलिक देश भर में जैव प्रौद्योगिकी में मानव संसाधन विकास, क्षमता निर्माण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रबंधन करती हैं।
इस मौके पर एफएमएस स्कूल के प्रिंसिपल उमंग मलिक और वाइस प्रिंसिपल कविता खन्ना ने विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। एफएमएस में इस अवसर पर विशेष उत्सव और कार्यक्रम हुए, जिसमें मां और बच्चे दोनों की भागीदारी थी। तरह-तरह की रेसिस में दौड़ कर उन्होंने अपनी गतिशीलता और ऊर्जा का परिचय दिया। कुल मिलाकर यह माताओं और उनके बच्चों के लिए एक यादगार दिन रहा। विभिन्न श्रेणियों में जीतने वाली माताओं के लिए विशेष उपहार थे।
एक मां के प्रयास का सम्मान करते हुए बेस्ट मॉम्स टिफिन प्रतियोगिता का आयोजन 1 मई से 6 मई तक कक्षा दूसरी से पांचवी तक के बच्चों लिए किया गया था। इस समारोह के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर किडीज विंग के बच्चों ने मधुर और जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए आभार व्यक्त करने के लिए एक विशेष कार्ड तैयार किया। समारोह में बच्चों कि माताओं का उत्साह पूरा कार्यक्रम में प्रोत्साहन भरा रहा। सभी माताओं को उनके योगदान के लिए सराहा गया।
इस मौकेे पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि मातृ-दिवस हर बच्चे और विद्यार्थी के लिए वर्ष का अत्यधिक यादगार और खुशी का दिन होता है। मदर्स डे साल का खास दिन होता है, जो भारत की सभी माताओं के लिए समर्पित होता है। मातृ-दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। बच्चे इस दिन पर बहुत खुश होते है और अपनी मां को सम्मान देने के लिए स्कूल या घर में उनके समक्ष मनाते है।

Related posts

रावल इंटरनेशनल स्कूल ने किस पर किया कब्जा, जानने के लिए पढि़ए!

Metro Plus

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कोहरे के चलते 18 ट्रेनें रद्द

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का समापन

Metro Plus