Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

धर्मपाल यादव बने जजपा के प्रदेश महासचिव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 15 जुलाई:
शहर के समाजसेवी धर्मपाल यादव को जननायक जनता पार्टी (जजपा) को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन का विस्तार और मजबूत करने के लिए जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ व अन्य वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर की है।
जजपा सीनियर नेता और समाजसेवी धर्मपाल यादव ने अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। जननायक जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये वे लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।धर्मपाल यादव ने कहा कि पार्टी संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ और झुझारू युवा नेता पूर्व सासंद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में आने वाले हरियाणा विधानसभा के चुनाव में पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतकर विधानसभा में पहुंचेगी और हरियाणा में सरकार बनाएगी।
वहीं जजपा के सीनियर नेता और समाजसेवी धर्मपाल यादव की इस नियुक्ति पर फरीदाबाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के इस कदम को सही बताया है।

Related posts

महक जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया फरीदाबाद का मान: सुमित गौड़

Metro Plus

विद्यासागर स्कूल के बच्चों ने रियो ओलंपिक के लिए लोगो डिजाइन कर दी अपनी शुभकामनाएं

Metro Plus

कठुआ मामला 28 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई आरोपी बोला-नार्को टेस्ट के लिए तैयार

Metro Plus